JamshedpurJharkhand

Jamshedpur News : श्री सिद्धि विनायक मंदिर में विराजमान गणपति जी का 5वां स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया जायेगा-अरुण सिंह

Jamshedpur : हिंदू पीठ परिसर में रविवार को कार्यकारणी सदस्यों की अहम बैठक हुई. बैठक के संबंध में हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में हिंदू पीठ के प्रांगण में धर्मा अनुसार जमशेदपुर के सभी हिंदू वादी कार्यकर्ताओं एवं संगठनों के सहयोग से गणपति जी की मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया गया था. आगामी 23 अप्रैल को गणपति जी महाराज के स्थापना के पांच वर्ष हो जायेगा. इन पांच वर्षों में गणपति जी की कृपा से हिंदू पीठ के प्रांगण में अनेकों कार्यक्रम कर जमशेदपुर के सभी हिंदुओं को हिंदू पीठ से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है. कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से हिंदू पीठ की ओर से कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं किया जा सका है. इसलिए इस वर्ष गणपति जी का 5वां स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाने का निर्णय सभी सदस्यों ने लिया है.

कार्यक्रम में राजनीतिक दल के बड़े नेता होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता के साथ-साथ जमशेदपुर के साधारण नागरिक से लेकर गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जायेगा. गर्मी के कारण कार्यक्रम शाम को होना तय हुआ है. शाम 6 बजे गणपति जी का विधि विधान से पूजन के बाद ध्वज पूजन होगा. गणपति जी का महाआरती शाम 7 बजे एवं प्रसाद शाम 7.30 से सभी भक्ति को दिया जायेगा.

योग सिख रहे बच्चे देंगे संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

हिंदू पीठ की महिला अध्यक्ष कुमकुम सिंह ने बताया कि चूंकि मैं योग शिक्षिका हूं, हमारे द्वारा योग सिख रहे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा. इस बैठक में अरूण सिंह, किशोर गोलछा, कुमकुम सिंह, प्रकाश दुबे, शिव शंकर साहू, सोमनाथ सिंह, विजय अग्रवाल, दिलजय बोस आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button