JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : डिमना चौक पर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर कर दी पिटाई

Jamshedpur : एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना चौक के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी अमजद हुसैन और असगर घायल हो गए. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की फिराक में था पर स्थानीय लोगों ट्रक चालक को पकड़ लिया.

इधर स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक समेत थाना ले गई. घायल अमजद और असगर मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 के रहने वाले है. दोनों पुट्टी का काम करते है. घटना के वक्त दोनों बाइक पर सवार होकर भिलाई पहाड़ी की ओर से काम कर अपने घर वापस लौट रहे थे. डिमना चौक के पास पीछे से ट्रक ने उन्हे टक्कर मार दी.

ये भी पढ़ें– जमशेदपुर : टेल्को में देर रात चालक से मोबाइल की लूट

Related Articles

Back to top button