JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : टेल्को में देर रात चालक से मोबाइल की लूट, पैर भी तोड़ा

Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र के टाटा मोटर्स पार्किंग के पास गुरुवार देर रात अज्ञात लुटेरों ने बिहार के खगड़िया निवासी गौतम कुमार से मोबाइल की लूट कर ली. लुटेरों ने गौतम पर हमला कर उसका पैर तोड़ दिया और मोबाइल समेत नकद लूट कर फरार हो गए.

घटना के बाद गौतम घटनास्थल पर ही पड़ा रहा. स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी तो उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. गौतम ट्रक चालक है और बिहार से ट्रक लेकर शहर आया था. घटना की जानकारी देते हुए गौतम ने बताया कि वह पैदल ही ट्रक के पास जा रहा था तभी पीछे से किसी ने उसके पैर पर हमला कर दिया. इस हमले से वह जमीन पर गिर गया. इसके बाद दो लुटेरों ने उसके जेब में रखे कुछ नकद और मोबाइल की लूट की और फरार हो गए. फिलहाल गौतम का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

ये भी पढ़ें– जमशेदपुर : जिले के राशनिंग विभाग में चल रहा है भारी गड़बड़झाला, ग्रामीण क्षेत्रों के गोदामों में समय पर नहीं पहुंच पा रहा अनाज

Related Articles

Back to top button