JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : मानगो केरला पब्लिक स्कूल में छात्र पर जानलेवा हमला, घायल अवस्था में मूर्छित होकर गिरा

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के आजाद नगर रोड नंबर 17 स्थित केरला पब्लिक के दसवीं क्लास में पढ़ने वाले हिमांशु कुमार (16) पर स्कूल परिसर में करीब दर्जनभर लड़कों ने जानलेवा हमला कर दिया. उसकी डंडे और बेल्ट से जमकर पिटायी की गई. इससे वह घायल अवस्था में मूर्छित होकर स्कूल में ही गिर गया. घटना का शिकार हिमांशु मानगो के दाईगुट्टु का रहनेवाला है. हमले में उसके कमर, पीठ, छाती और सिर पर गंभीर चोट लगी. घटना के बाद आनन-फानन में स्कूल के तीन शिक्षकों हिमांशु को लेकर स्थानीय गुरुनानक अस्पताल पहुंचे. वहां से शिक्षकों ने फोनकर पूरी घटना की जानकारी हिमांशु के पिता आनंद मोहन को दी.

इस बीच सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह भी अस्पताल पहुंचे. इधर डॉक्टरों ने हिमांशु की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया है. वहां उसका इलाज किया जा रहा है. घटना की सूचना मानगो थाने में भी दी गई. हालांकि स्कूल प्रबंधन ने भी मामले की जांच अपने स्तर से करने की बात कही है. इस पूरी घटना में स्कूल के ही पढ़ने वाले साहिल, रसल और रिहान और उसके साथियों की संलिप्तता की बात सामने आई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें – लखीसराय में सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर

Related Articles

Back to top button