BiharNEWS

लखीसराय में सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर

Lakhisarai: जिले में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना कबैया थाना क्षेत्र की है. यहां तेज गति से आ रहे ट्रक ने तीन लोगों को रौंद डाला. जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें : रामनवमी के जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले मकानों के छतों पर ईंट, पत्थर, शीशी रखने पर मकान मालिक के खिलाफ होगा लीगल एक्शन

मृतकों की पहचान पचना रोड स्थित संसार पोखर सेलेश स्थान निवासी सोनू कुमार और बासुदेव कुमार के रूप में की गई है. जबकि गंभीर रूप से घायल भक्तों कुमार को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि शनिवार को तीनों घूमने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को रौंद डाला. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button