
Giridih: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन भी मुस्तैद है. तो दूसरी तरफ शहर से लेकर गांव तक चौक चौराहों पर महावीरी पताका भी लहरा रहा है. बाजारों में महावीरी पताका की बिक्री भी खूब हो रही है. जबकि कई स्थानों पर हिंदू संगठन द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. शहर में जगह जगह अखाड़ा समिति द्वारा राम और हनुमान के बैनर पोस्टर भी लगाए गए हैं.
रविवार को अहले सुबह, पहले एक पहर का अखाड़ा निकाला जाएगा. तो शाम को झांकी भी संभवत पूरे शहर में निकाला जाएगा. लिहाजा, रविवार को मनाए जाने वाले इस महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने भी कमर कस लिया है. पूरे जिले में 351 दंधिकारी तैनात किए गए है. जबकि 1500 सौ से अधिक अर्धसैनिक के साथ जिला पुलिस बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति हुई है.
इतना ही नहीं शनिवार को एसपी अमित रेणु और एसडीपीओ अनिल सिंह के साथ डीएसपी संजय राणा और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम ने अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया. और लोगो से शांतिपूर्वक फेस्टिवल मनाने की अपील की. तो एसडीएम के निर्देश पर ही जिला मुख्यालय में आठ ड्रॉप गेट बनाए गए हैं. जिसे सुबह से लेकर देर रात तक हर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : रामनवमी के जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले मकानों के छतों पर ईंट, पत्थर, शीशी रखने पर मकान मालिक के खिलाफ होगा लीगल एक्शन




