
Jamshedpur : टाटा स्टील ने कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटना को कम करने के लिए सेफ्टी एक्सीलेंस रिवार्ड एंड रिकोग्निशिन पोलिसी को लांच किया. इसका उद्देश्य कार्य स्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना है.साथ ही टाटा स्टील के कर्मचारियों को उनकी परिभाषित भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से आगे ले जाने के लिए प्रेरित करना है ताकि हर कर्मचारी अपने कार्य स्थल की सुरक्षा को लेकर तत्पर हो. सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले कर्मियों को प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा.
इस पोलिसी में कहा गया है कि इस नीति का उद्देश्य पुरस्कार और मान्यता प्रणाली की शुरुआत करना है जो सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा दें. साथ ही कर्मचारियों को सुरक्षा को लेकर जागरूक और प्रेरित करें. टाटा स्टील की कोशिश है कि कंपनी में सुरक्षा को लेकर एक मजबूत संस्कृति बनें और प्लांट में होने वाली दुर्घटना को शून्य किया जा सके. कर्मचारियों के योगदान को पहचान कर उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा. कंपनी की इस सुरक्षा यात्रा में कर्मचारियों के साथ ही अर्ध प्रबंधकीय कर्मी भी हिस्सा ले सकते हैं.
इसके दायरा को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है. ग्रुप ए- उच्च-जोखिम वाले विभागों के लिए एआईसी और ग्रुप बी-कम जोखिम वाले विभागों के लिए एआईसी के रूप में बांटा गया है. तीन स्तरों पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार में कर्मचारियों को कैश अवार्ड भी मिलेगा. उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष में प्लांट के अंदर हुई चार मौतों और लॉस टाइम इन्ज्यूरी को एमडी टीवी नरेन्द्रन ने गंभीरता से लिया है और कहा कि इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – कार्बन-न्यूट्रल भविष्य के निर्माण की प्रतिबद्धता- पानी के जहाज पर टाटा स्टील का प्लांट




