
Ranchi: राजधानी रांची के विभिन्न ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात 144 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है. चुटिया (कोतवाली) यातायात थाना के विभिन्न पोस्ट पर 37 पुलिसकर्मी, जगरनाथपुर यातायात थाना के विभिन्न पोस्ट पर 51, गोंदा यातायात थाना के विभिन्न पोस्ट पर 31 और लालपुर यातायात थाना के विभिन्न पोस्ट पर 25 पुलिसकर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें: खान विभाग के चार अधिकारियों का तबादला, केके किस्कू बने जिला खनन पदाधिकारी साहेबगंज
बता दें कि बीते साल दिसंबर में यातायात में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों को एक पोस्ट से दूसरे पोस्ट पर स्थानांतरण का पुलिस मेन्स एसोसिएशन की रांची शाखा ने आग्रह किया था. रांची एसएसपी को लिखे पत्र में कहा था कि राँची जिला यातायात में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, कर्मी लगातार करीब एक वर्ष से एक ही पोस्ट पर अपने कर्तव्य का अनुपालन कर रहे हैं. जिस कारण पुलिसकर्मियों में आपसी भाईचारे के संबंध में समस्या उत्पन्न हो रही है.
पूर्व में यातायात में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों को एक पोस्ट से दूसरे पोस्ट पर स्थानांतरण समय-समय पर किया जाता रहा है तथा ज्यादा दिन तक एक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त रहना सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों के लिए ठीक नहीं है. ऐसे में यातायात में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों को एक पोस्ट से दूसरे पोस्ट पर स्थानांतरण किया जाए.




