Education & CareerJamshedpurJharkhandJobs

यहां देखें टाटा स्टील में ट्रेनीज बहाली का रिजल्ट, 500 पदों पर होगी नियुक्ति, 8000 उम्मीदवार हुए थे शामिल

Jamshedpur : टाटा स्टील में ट्रेनीज की बहाली के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया. रिजल्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर और रेफरेंस नंबर के आधार पर जारी हुआ है. टाटा स्टील वार्ड के लिए निकली यह बहाली 500 पदों पर होने वाली है. टाटा स्टील के इम्प्लायमेंट ब्यूरो की ओर से जारी रिजल्ट में कहा गया है कि लिखित परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को मेडिकल परीक्षा देनी होगी, जिसकी सूचना सफल परीक्षार्थियों को ई मेल के जरिए दी जाएगी कि यह परीक्षा किस दिन होगी. गत 6 मार्च को हुई इस परीक्षा में 8 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. लिखित और मेडिकल परीक्षा में सफल रहे परीक्षार्थियों को तीन साल की ट्रेनिंग करनी होगी. सफलता पूर्वक ट्रेनिंग पूरा करने के बाद पहले साल 175, दूसरे साल 175 और तीसरे साल 150 उम्मीदवारों को कंपनी नियोजित करेगी. 6 मार्च को हुई लिखित परीक्षा उस वक्त विवादों में आ गई जब कई परीक्षा केन्द्रों पर फर्जी उम्मीदवार परीक्षा देते हुए पकड़े गये थे. उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील के निबंधित पुत्र-पुत्रियों के नियोजन को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच इस बहाली को लेकर समझौता हुआ था. इस समझौते के तहत टाटा स्टील और ट्यूब डिविजन के कर्मियों के 500 वार्ड को बहाल किया जाना है.

लिंक पर क्लिक कर देखें रिजल्ट

tata steel trainee result

 

इसे भी पढ़ें – औरंगाबाद : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई थी पति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button