
Ranchi : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अनुसूचित जनजाति संवर्ग के लिए आवास बनाने के लिए राशि झारखंड को दे दी है. राज्य को एसटी के लिए आवास मद में 113 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं.
पीएम आवास योजना ग्रामीण में एसटी संवर्ग के लिए इस वित्तीय वर्ष में पूरा पैसा नहीं मिला था,जिस वजह से कार्य प्रभावित हो रहा था. अब इस संवर्ग में भी पैसा आवंटित हो जाने से आवास योजना का काम पूरा होगा.
ग्रामीण विकास विभाग यह प्रयास कर रहा है कि जल्द ही योजनाओं की स्वीकृति दी जाये. सभी जिलों को लक्ष्य के अनुरूप योजना का प्रस्ताव बनाने को कहा गया है.लाभुकों का चयन करते हुए आवास प्लस में अपलोड करते हुए योजनाओं की मंजूरी दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें:गढवा के इस अनुमंडल में ठेले पर ढोए जाते हैं सरकारी दस्तावेज, एसडीओ ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण




