Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand NEWS : संगठन को मजबूत करने में जुटा था TPC, नये लोगों को जोड़ रहा था संगठन से : आईजी अभियान

एवी होमकर ने कहा, लातेहार में चल रहे विकास कार्य को बाधित कर रहे थे उग्रवादी

Ranchi : लातेहार इलाके में टीपीसी के तीन उग्रवादी के मारे जाने की पुष्टि आईजी अभियान एवी होमकर ने की है. उन्होने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके में चल रहे विकास कार्य को बाधित किया जा रहा था. उग्रवादी लेवी वसूली के लिए व्यवसायियों को फोन कर धमकी दे रहे थे. उग्रवादी दहशत फैलाकर लेवी वसूली करना चाहते थे.
इसके साथ ही इलाके में संगठन को मजबूत करने के लिए नये लोगों को भी भर्ती किया जा रहा था.

पुलिस को सूचना मिली थी कि टीपीसी के रौशन विराज और नथून दास का दस्ता हेसलवार और हमारवार जंगल में एकत्रित है.

इसे भी पढ़ें:गढवा के इस अनुमंडल में ठेले पर ढोए जाते हैं सरकारी दस्तावेज, एसडीओ ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

झारखंड जगुआर और लातेहार पुलिस अभियान में थी शामिल

इस सूचना के बाद झारखंड जगुआर और लातेहार पुलिस की टीम इलाके में पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही उग्रवादी फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी फायरिंग पुलिस करने लगी.

दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग के बाद जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. जिसमें एसएसआर, एसएलआर की गोली, एके-47 और इंसास की गोली, सहित भारी संख्या में खोखा बरामद किया गया.

वही तीन उग्रवादी के शव भी बरामद किये गये हैं. इनकी पहचान की जा रही है. मुठभेड़ में कई अन्य उग्रवादी मारे गये है. सर्च अभियान के दौरान कई जगहों पर खून के निशान मिले हैं.

इसे भी पढ़ें:विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पति को दी जान से मारने की धमकी

Related Articles

Back to top button