JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : बार एसोसिएशन के सचिव समेत अन्य अधिवक्ताओं पर केस दायर करने का विरोध, अधिवक्ताओं ने किया पेन डाउन स्ट्राइक

Jamshedpur : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के सचिव अनिल तिवारी समेत अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ थाना में मामला दर्ज करने का शहर के अधिवक्ताओं ने विरोध शुरु कर दिया है. इसके तहत बुधवार को अधिवक्ताओं ने सारा काम-काज ठप्प रखते हुए पेन डाउन स्ट्राइक किया.

मामला छायानगर की रहनेवाली पूजा कुमारी के बयान पर बिरसानगर थाने में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के खिलाफ केस दर्ज कराने का है. इस मामले में बार एसोसिएशन के सचिव अनिल तिवारी के अलावा अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, उनके पुत्र अधिवक्ता विराट सिंह उर्फ सन्नी, अधिवक्ता पुष्पा कुमारी, अधिवक्ता मिथिलेश पांडे एवं अन्य को आरोपी बनाया गया है. इसके खिलाफ अधिवक्ताओं ने विरोध जताया है. उनका कहना है कि पुलिस ने किसी के दबाव में आकर बगैर जांच किए अधिवक्ताओं के खिलाफ साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

इधर थाने में दर्ज मामले में शिकायतकर्ता पूजा कुमारी का कहना है बीते 21 जनवरी को वह जमशेदपुर कोर्ट गयी थी. उसी दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुये उन्हें भला-बुरा कहा गया था. इसे लेकर कोर्ट के बाहर हंगामा भी हुआ था. दूसरी ओर इस मामले में थाना में केस दर्ज कराने के खिलाफ अधिवक्ताओं ने आगे भी आंदोलन का रुख अख्तियार करने की चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़ें – Happy Holi : अल्हड़पन, आपसी प्रेम और सौहार्द के महापर्व होली के ल‍िए तैयार लौहनगरी

Related Articles

Back to top button