
Chaibasa : महिला कॉलेज, चाईबासा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. लोकनाथ ने सभी को होली की शुभकामनाएँ दी. उन्होंने कहा होली को रंगों के त्योहार के रूप में जाना जाता है. यह भारत में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है.
छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं सबने एक दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी, डॉ अर्पित सुमन , डॉ पुष्पा कुमारी, सुजाता किस्पोट्टा, प्रीति देवगम, बबीता कुमारी, शीला समद, राजीव लोचन, सीतेंद्र रंजन, धनंजय कुमार, मदन मोहन मिश्रा एवं बी.एड. तथा एम.एड. के प्रशिक्षु उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – पेट्रोल व डीजल के दाम में वृद्धि की चर्चाओं के बीच दो-तीन रुपये कीमत कम होने के आसार




