JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में होली मिलन समारोह, शिक्षक संग विद्यार्थि‍यों ने खेली होली

Jamshedpur : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के तौर पर कॉलेज के प्राचार्य जितेंद्र कुमार, प्रोफेसर संजीव कुमार बिरुली और आनंद कुमार उपस्थित थे. सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी.

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा क‍ि होली बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है. प्रोफेसर संजीव बिरूली ने कहा कि होली त्यौहार मन को ही नहीं, माहौल को भी खुशनुमा बनाते हैं.  मंच का संचालन छात्र अमर कुमार तिवारी ने क‍िया.  कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार,सागर,रोहित मुखर्जी, आदित्य, सुजाता मुखर्जी, घनश्याम प्रजापति, विजय मुंडा प्रिंस, विवेक,रानी,अमित,सूरज,मोहन,दिनेश आद‍ि का योगदान रहा.

ये भी पढ़ें-Jharkhand Politics: क्या रघुवर को राज्यसभा जाने से रोकेगा झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा, आगे क्या हैं इसकी संभावनाएं और आशंकाएं

Related Articles

Back to top button