BiharCrime News

भागलपुर में विवाहिता की दहेज के लिए ससुरालवालों ने जहर देकर की हत्या

Bhagalpur : जिले में शनिवार को एक विवाहिता की दहेज के लिए ससुरालवालों ने जहर देकर हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने पर मृतिका गीता देवी के परिजन खैरिया गांव पहुंचे. जहां पर मृत अवस्था में बेटी का शव देख पिता के होश उड़ गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दहेज को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था. जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है.

मौके पर जाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें :करोड़ों खर्च के बाद भी झारखंड में बाघों की संख्या बनी पहेली

Related Articles

Back to top button