JamshedpurJharkhand

रागमागोड़ा के समीप सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल, एमजीएम में चल रहा इलाज

Jamshedpur : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत रागमागोड़ा के समीप शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल हो गए. घायलों में तीन महिला और एक पुरुष बताए जा रहे हैं.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक कार पर सवार होकर उड़ीसा के बालासोर से एक परिवार हाथी खेदा मंदिर जा रहा था, इसी दौरान हाथीखेदा मंदिर से आठ किलोमीटर पहले बोड़ाम थाना अंतर्गत रागमागोड़ा के समीप टर्निंग पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर कार पलट गई. सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – इंदौर की रिटायर्ड महिला प्रोफेसर के खाते से पैसे उड़ाने वाला अपराधी धनबाद से गिरफ्तार

 

Related Articles

Back to top button