BiharLead News

रेलवे ने परीक्षार्थियों की सभी मुख्य माँगें मान कर दिया गया होली गिफ्ट : सुशील मोदी

Patna : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने रेलवे परीक्षार्थियों की सभी प्रमुख मांगें स्वीकार करने के निर्णय के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों को रेलवे का होली गिफ्ट है.

सुशील मोदी ने कहा अब एनटीपीसी में “एक छात्र – एक रिजल्ट” की नीति लागू होगी तथा ग्रुप डी में दो के बजाय एक परीक्षा ली जाएगी. इसके लिए रेलवे एनटीपीसी के लिए 3.5 लाख और रिजल्ट जल्द प्रकाशित करेगा.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: महिला दिवस के उपलक्ष्य में मनरेगा महिला मेट व लाभार्थियों को मिलेगा सम्मान

लाखों परीक्षार्थियों को होगा लाभ

मोदी ने कहा कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए मेडिकल स्टैंडर्ड भी अब वही होगा, जो 2019 में परीक्षा का विज्ञापन निकालने के समय तय किया गया था. उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के जिन परीक्षार्थियों को 2019 के बाद ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट निर्गत हुए, उन्हें भी स्वीकार किया जाएगा. इन फैसलों से लाखों परीक्षार्थियों को लाभ होगा.

Related Articles

Back to top button