JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ता सम्‍मेलन में बनी जनसमस्‍याओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा

Jamshedpur: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को मानगो स्थित राजस्थान भवन सभागार में आयोजित क‍िया गया ज‍िसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर अलग- अलग मुद्दों पर चर्चा की. मौके पर पार्टी के मुख्य संरक्षक सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मौजूद रहे.
सम्‍मेलन में पार्टी के पूर्वी विधानसभा के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद थे. इसमें मुख्यरूप से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उत्पन्न जन समस्याओं पर चर्चा की गई. अपने संबोधन में विधायक सरयू राय ने कहा कि जब वे इस क्षेत्र से विधायक थे तब जनहित के कार्य तेजी से होते थे , लेकिन अब वही कार्य श‍िथिल हो गए हैं . मानगो क्षेत्र में गंदगी का अंबार है . स्थानीय लोग पानी के परेशानी से जूझ रहे हैं. साफ -सफाई नहीं होती है . निचले इलाकों में बाढ़ को रोकने के लिए कोई कार्य नहीं हुआ है. बढ़ते जनसंख्या के आधार पर सड़कों का चौड़ीकरण नहीं हुआ है. ऐसे तमाम मुद्दों पर यहां चर्चा की गई, है. साथ ही आगे इसपर आंदोलन करने की रणनीति भी बनाई गई.

ये भी पढ़ें-Bollywood New Couples: बॉलीवुड की ये सात नई जोड़ी परदे पर जादू बिखेरती नजर आयेगी, बताएं आपका पसंदीदा कौन

Related Articles

Back to top button