JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : गोलमुरी के मां-बेटे की पुरुलिया में सड़क हादसे में मौत, नयी गाड़ी की पूजा कराने गये थे, क्षेत्र में पसरा मातम का माहौल

Jamshedpur : शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित टाटा लाइन के रहने वाले बलविंदर सिंह उर्फ सोनू और उसकी मां रानी कौर की पुरुलिया के मेकातोला में सड़क दुर्घटना में गुरुवार को दर्दनाक मौत हो गई. वे पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित घाघरबुढ़ी मंदिर में अपनी नयी कार की पूजा कराने गये थे. उसके बाद बलविंदर सिंह अपनी मां रानी कौर, पिता जगतार सिंह और मामा जसवीर सिंह के अलावा पत्नी और अन्य के साथ कार में सवार होकर वापस जमशेदपुर लौट रहे थे. उसी दौरान पुरुलिया के मेकातोला में कार कैनाल में जा गिरी. इस दुर्घटना में सोनू और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गये थे. शुक्रवार को तब पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया जब उनके आवास से एक साथ दो शव यात्रा निकली. इस दौरान यात्रा मां का शव आगे था, जबकि बेटे सोनू का शव उसके पीछे था. उन दोनों का भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. मौके पर भारी संख्या में बस्ती के लोग उपस्थित थे. इस घटना को लेकर सभी लोगों में शोक की लहर देखी गई.

तीन महीना पहले हुई थी सोनू की शादी
बताया जाता है कि सोनू की शादी करीब तीन महीना पहले नवंबर 2021 में टुइलाडुंगरी में हुई थी. इस दुर्घटना में सोनू की मौत से उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था. घर से शव यात्रा निकलते वक्त में वह बार बार बेहोश हो जा रही थी. इससे पूरा माहौल देर तक गमगीन बना रहा.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : निजी कंपनी के ऑफिस का ताला तोड़कर नकदी, लैपटॉप और अन्य सामान ले गया चोर

Related Articles

Back to top button