
Jamshedpur : सीतारामडेरा थानांतर्गत न्यू ले आऊट स्थित एक ठेका कंपनी के आफिस में बीती रात चोरी हो गयी. बताया जाता है कि बीती रात करीब दो बजे के आसपास चोरों ने पहले लेसटेक कंपनी के गेट का टाला तोड़ा और फिर अंदर का अलमारी तोड़कर करीब 34 हजार रुपये नगद, लैपटॉप समेत कई अन्य चीजों की चोरी कर ली.
घटनास्थल पर कंपनी मालिक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि वे टेल्को थाना क्षेत्र में रहते हैं और यहां से ऑफिस संचालित करते हैं. शनिवार को उनके कार्यालय में साफ-सफाई करने वाली महिला आयी, तो उसने ऑफिस का सारा ताला टूटा हुआ देखा. इसके बाद उन्हें इस घटना की जानकारी दी. जब वे दफ्तर पहुंचे तो देखा कि उनके सारे सामानों की चोरी कर ली गयी है.

सीसीटीवी फुटेज में एक युवक ऑफिस में घुसता दिखाई दे रहा है. उस युवक ने हुडी और मास्क लगा रखा है. घटना करीब रात 2.15 बजे की है. घटना की सूचना तत्काल सीतारामडेरा पुलिस को दी गयी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. गौरतलब है कि लेसटेक कंपनी ऑटोमेशन के क्षेत्र में काम करती है और अत्याधुनिक मशीनों कीसाफ-सफाई की व्यवस्था देखती है.




