
Ranchi: एनटीपीसी की ओर से बड़कागांव और केरेडारी के रैयतों को मुआवजा दिया जाना है. पकरी बरवाडीह कोयला खनन प्रोजेक्ट के तहत जिनकी जमीन ली गयी है, उन्हें मुआवजा देकर लाभान्वित किया जाना है. हजारीबाग स्थित दोनों अंचलों के करीब 244 रैयतों को इसका लाभ मिलेगा. इस संबंध में एनटीपीसी की ओर से आम सूचना जारी कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें:एयरोमॉडलिंग में कैरियर बनने का मौका देगी झारखंड सरकार, जानें कैसे
इसमें कहा गया है कि दोनों अंचलों के अलग-अलग गांवों के चिन्हित रैयतों द्वारा भूमि से संबंधित कागजात स्वेच्छा से एनटीपीसी कार्यालय में जमा कर दिया गया है. अगर चिन्हित भूमि पर किसी अन्य रैयतों का भी कोई दावा बनता हो तो लंगातु गांव में स्थित एनटीपीसी ऑफिस में जमीन संबंधित मूल दस्तावेज पेश कर सकते हैं. 13 फरवरी तक इसके लिए समय सीमा तय है. ऐसा नहीं होने पर निर्धारित रैयतों को भुगतान कर दिया जायेगा.
इन गांवों के रैयतों को मिलेगा मुआवजा
बड़कागांव के मौजा डाडीकला (थाना सं- 51) के 43, सोनबरसा (थाना सं-59) के 11, केरी (थाना सं-62) के 4, चुरचू (थाना सं-61) के 3, नगड़ी (थाना सं-49) के 15, आराहारा (थाना सं-55) के 47, जुगरा (थाना सं-54) के 17, चेपाखूर्द (थाना सं-53) के 26, चेपाकला (थाना सं-52) के 29, पकरी बरवाडीह (थाना सं-56) के 12, सिन्दुवारी (थाना सं-60) के 30 और लंगातु (थाना सं-58) के 3 रैयतों को मुआवजा मिलना है. इसके अलावा केरेडारी अंचल के मौजा सिरमा (थाना सं-46) के 1, बसरिया (थाना सं-44) के 1, नावाडीह (थाना सं-45) के एक और बेलतु (थाना सं-32) के एक रैयत का नाम फाइनल है.




