JamshedpurJharkhand

27 फरवरी को निकलने वाले जुलूस की तैयारियों को ले एकता विकास मंच ने की बैठक

Jamshedpur : 27 फरवरी को गम्हरिया में निकलने वाले जुलूस को लेकर एकता विकास मंच की आदित्यपुर में बैठक हुई. जुलूस की तैयारियों पर चर्चा करते हुए लोगों को जिम्मेदारी दी गई. एकता विकास मंच की मांग है कि जिन लोगों की बदौलत, जिनकी जनसंख्या दिखाकर झारखंड अलग हुआ, चाहे वे किसी भी भाषा, धर्म, जाति, प्रांत या समुदाय के निवासी हों, उन्हें 15 नवंबर 2000 से स्थानीयता और नियोजन का अधिकार दिया जाए. इसके लिए एकता विकास मंच 27 फरवरी को गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में एकत्रित होकर दोपहर तीन बजे अपने मान-समान्न, अस्तित्व, अधिकार की रक्षा करने की हुंकार भरेगा. अपील की गई कि तमाम राजनीतिक, सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी प्रबुद्ध जन अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लें. बैठक में पीके सिंह, अर्जुन सिंह, पीएन मिश्रा, राजू सिंह, मुन्ना प्रसाद, राजू कुमार, विनोद कुमार, राकेश सिंह, कमलेश शर्मा, मधु प्रसाद, रंजू देवी, मीरा देवी, आरती देवी, उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : गोविंदपुर में मुंहबोले नाती ने महिला किया जानलेवा हमला, अस्पताल में मौत

Related Articles

Back to top button