Bihar

भागलपुर : पुलिस जवान के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

Bhagalpur: जिले में पुलिस ने मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बिहार पुलिस के एक जवान के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया है . इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया , जो पुलिस जवान के पुत्र बताए जा रहे हैं. इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा मिडिल स्कूल के पास डीएसपी विधि व्यवस्था गौरव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

इसे भी पढ़े :   पटना पुलिस ने फुटपाथ दुकानदारों पर चलाया डंडा

जिसमें हैंड ग्रेनेड समेत भारी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद किया गया है. छापेमारी में बरामद अवैध हथियारों की दो दिन बाद डिलीवरी होनी थी. इस कार्रवाई में नालंदा में तैनात पुलिसकर्मी मो. ताज करीम के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस और हथियार बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान बरहपुरा निवासी मो. हमद ताज और मो. फतेह ताज के रूप में हुई है, जो पुलिसकर्मी मो. ताज करीम के पुत्र हैं.

पुलिस ने छापेमारी में लगभग 70 कारतूस, मास्केट, तमंचे, दबिया के अलावा हैंड ग्रेनेड जैसा दिखने वाला बम भी बरामद किया है. पूरे मामले पर इशाकचक इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान ताज करीम के दो बेटों मोहम्मद अमद और मोहम्मद फहद को गिरफ्तार कर लिया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान हथियार और कारतूस की बरामदगी हुई और घर से सिपाही के दोनों बेटों को गिरफ्तार किया गया. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़े :  जहानाबाद में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ प्रशासन का चला डंडा, नर्सिंग होम किया सील

Related Articles

Back to top button