ChaibasaCourt NewsJamshedpurJharkhand

Saraikela: चांड‍िल अनुमंडल कोर्ट आया अस्‍त‍ित्‍व में, सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्‍यायाधीश ने क‍िया ऑनलाइन उद्घाटन

Saraikela: शनिवार से चांडिल अनुमंडल कोर्ट अस्तित्व में आ गया. देश के प्रधान न्यायाधीश एनबी रमन्ना ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस मौके पर सरायकेला- खरसावां ज‍िला अदालत के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार, उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आनंद प्रकाश, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ तमाम प्रशासनिक एवं न्याययिक सेवा से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे. जानकारी देते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने बताया कि चांडिल अनुमंडल कोर्ट शुरू होने से चार प्रखंड और पांच थानों के लोगों को सहूलियत होगी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहां सेशन कोर्ट, सीजेएम कोर्ट एवं एसडीजेएम कोर्ट संचालित होंगे. उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहां तीन कोर्ट भवन संचालित होंगे, मगर दस कोर्ट भवन बनकर तैयार है. सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है. साथ ही सभी कर्मियों के रहने का आवास भी आवंटित हो गया है. उन्होंने भरोसा जताया कि अनुमंडल कोर्ट शुरू होने क्षेत्र के लोगों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा.

वहीं जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने भी अनुमंडल कोर्ट शुरू होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी. न्यायिक कार्य करने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय आना पड़ता था जिससे उनके पैसों की तो बर्बादी तो होती ही थी, समय का भी दुरुपयोग होता था. उन्होंने भी आश्वस्त किया कि हफ्ते में एक या दो दिन नियमित रूप से अनुमंडल कोर्ट में अपनी सेवा देंगे. उन्होंने अनुमंडल कोर्ट शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़ें- एसआई संध्या टोपनो की हत्या में गिरफ्तार मोहम्मद निजार दो दिन की पुलिस रिमांड पर

Related Articles

Back to top button