
Patna : पटना नगर निगम द्वारा निर्गत फुटपाथ दुकानदारों के लाइसेंस को पटना पुलिस वैध नहीं मानती है. दुकानदारों द्वारा, पुलिस को पटना नगर निगम द्वारा निर्गत पास दिखाने के बावजूद पुलिस ने दुकानदारों पर कार्रवाई की. उनके सामानों को जब्त कर उनपर कार्रवाई की गयी.
इसे भी पढ़े : जहानाबाद में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ प्रशासन का चला डंडा, नर्सिंग होम किया सील
जिसे लेकर फुटपाथ दुकानदारों में काफी आक्रोश है. इस मुद्दे को लेकर बुधवार को नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया और फुटपाथ दुकानदारों के इस परेशानी को मीडिया के समक्ष रखी.
साथ ही साथ सरकार से मांग की है कि फुटपाथ दुकानदारों के साथ हो रहे अन्याय को रोका जाये. एसोसिएशन का कहना है कि जब तक फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन नहीं बनाया जाता है, तब तक फुटपाथ दुकानदारों को सड़क पर दुकान लगाने दिया जाये.
इसे भी पढ़े : PATNA: एसटीईटी अभ्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, मेरिट लिस्ट फिर से जारी करने की मांग




