Crime NewsJamshedpurJharkhand

Big Breaking: जमशेदपुर के साकची में पुलिस के वेश में अपराधियों ने 10 लाख की लूट को दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुआ माजरा

Jamshedpur : शहर में अपराधी एक के बाद लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. उनके निशाने पर व्यापारी हैं. अभी बिष्टुपुर के गजराज मेंशन में छगनलाल दयालजी एंड संस के दो कर्मचारियों से 32 लाख की लूट की घटना की जांच चल ही रही है, उसी बीच शुक्रवार की शाम साकची बसंत टॉकिज के पास पुलिस की वेश में आए बाइक सवार दो अपराधियों ने एक हॉलमार्क दुकान के दो कर्मचारियों से करीब दो सौ ग्राम सोना लूट लिया और फरार हो गए. लूटे गए सोने की कीमत करीब दस लाख रुपये बतायी जा रही है.

इस घटना से एक बार फिर पूरे शहर में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. साथ ही सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका समेत अन्य पदाधिकारी व व्यापारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने एक बार फिर पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.
यह है घटना


साकची के शिव मंदिर लाइन में ऋषभ सर्राफ की हॉलमार्क की दुकान हैं. वहां ज्वेलरी दुकान से जेवराता लाकर उन पर हॉलमार्क के निशान लगाने का काम किया जाता है. शाम के वक्त ऋषभ सर्राफ ने अपने दो कर्मचारी बॉबी और शुभम को साकची डालडा लाइन स्थित एक ज्वेलरी दुकान जेवरात लाने भेजे. दुकान के दोनों कर्मचारी बैग में जेवर लेकर दुकान आ रहे थे. इस बीच वे बसंत टॉकिज के पास स्थित क्वीन नामक कपड़े की दुकान पर जैसे ही पहुंचे, एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां आये. उन युवकों ने दुकान के दोनों कर्मचारियों को रोका और कहा कि वे पुलिस विभाग से हैं. उन्हें सूचना मिली है कि उनके बैग में चरस और गांजा जैसे नशीले पदार्थ हैं. इससे दोनों कर्मचारी डर गये.

बैग खोलते ही झपटकर हो गये नौ- दो ग्‍यारह


फि‍र पुलिस के वेश में पहुंचे युवकों ने कर्मचारियों को किनारे ले जाकर उनसे बैग खोलकर दिखाने को कहा. उन्होंने जैसे ही युवकों को बैग दिखाया कि दोनों जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद मामले की जांच करने सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट भी मौके पर पहुंचे. जांच में घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद पाई गई. पुलिस उसी आधार मामले की आगे जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें-चाईबासा : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, तालाब से अधिवक्ता की लापता पत्नी का शव बरामद

Related Articles

Back to top button