
Jamshedpur : घाटशिला प्रखंड के महूलिया पंचायत अंतर्गत गालूडीह, बोधपुर और धातकीडीह के ग्रामीणों की संयुक्त रूप से समाजसेवी शीला गोप की अध्यक्षता में बैठक किया गया. गालूडीह रेलवे स्टेशन परिसर में 3rd लाइन के लिए हो रहे कार्यों के साथ-साथ इन तीनों ग्राम और अन्य आमजनों के लिए एक नया फ़ूट ओवर ब्रिज निर्माण करने की अनुशंसा विद्युत वरण महतो, सांसद, जमशेदपुर से लिखित रूप से भाजपा गालूडीह मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा के हाथो ज्ञापन सौपा. जिसका प्रतिलिपि दक्षिणी पूर्वी रेलवे के जनरल मैनेजर, कोलकाता और डिविजनल रेलवे मैनेजर, खाड़गपुर को भी निबंधित डाक द्वारा इसकी सूचना दी है.
इस लिखित आवेदन पर ग्रामीणों ने बताया कि फ़ूट ओवर ब्रिज न होने के कारण लोगों को यातायात करने में बहुत ही असुविधा होती है, तीनों ग्रामों के लगभग 1850 ग्रामीणों को कोई भी सामान ख़रीदारी करने के लिए या फिर रेलवे स्टेशन जाने के लिए या फिर बस स्टैंड जाने के लिए रेलवे पटरी पर खड़ी रेलगाड़ी के नीचे से मजबूरन आर पार होना होता है. कक्षा 6 से 8 तक बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए विद्यालय या महाविद्यालय जाने आने में दिक्कत होती है. 5-6 पंचायत के लगभग 20-25 हजार लोगो का एक मात्र सरकारी अस्पताल अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद गालूडीह-बोधपुर में ही स्थित है. ऊर्दू प्राथमिक विद्यालय भी है जहां बच्चों को पटरी पार करके आना होता है. गालूडीह-बोधपुर में के डी पल्ऐश नामक एक लॉज भी है जहां पर्यटकों को आने-जाने और ठहरने में दिक्कतें होती है. इस आवेदन में सांसद से उपस्थित ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित करते हुए आम जनों की सुविधा के लिए मांग किया है जिससे कि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. गालूडीह ग्राम प्रधान कारण मुर्मू और धातकीडीह ग्राम प्रधान दुख़ु मुर्मू ने अपने मुहर लगा कर हस्ताक्षर किया है.
महूलिया पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह ने भी सांसद से विनम्र पूर्वक अनुरोध किया है कि ग्रामीणों की मांग जायज है इसे गम्भीरता से संज्ञान में लेते हुए यथासम्भव ग्रामीणों की मदद करने की अनुशंसा की है.
भाजपा गालूडीह मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि आपकी आवाज जायज है जिसे सांसद जी को अवगत कराऊंगा और निश्चित रूप से एक फ़ूट ओवर ब्रिज निर्माण हेतु प्रयास करूँगा.
ये भी पढ़ें- झारखंड के जिन प्लस टू स्कूलों को बनाना है उत्कृष्ट, उनमें आधे से अधिक में प्राचार्य ही नहीं




