JharkhandLead NewsRanchi

240 पत्थर खदानों का लीज 42 दिनों में हो जाएगा खत्म, ई-ऑक्शन करना अनिवार्य 

Ranchi: झारखंड में 240 पत्थर खदानें ऐसी हैं जिनका लीज अप्रैल के पहले सप्ताह तक खत्म हो जायेगा. लीज एक्सटेंशन की अवधि खत्म होने में महज 42 दिन ही शेष बचे हैं. इस अवधि के भीतर खान विभाग के लिए 240 पत्थर खदानों का ई-ऑक्शन कराना अनिवार्य होगा. झारखंड के कई जिलों में स्थित पत्थर खदानें इन दिनों लीज पर चल रही हैं. इसमें वैसे लीजधारक हैं, जिनका लीज मार्च 2020 को पूरा हो रहा था और जिसे दो साल तक मार्च 2022 का एक्सटेंशन दिया गया था. ऐसे लीजधारकों को संख्या करीब 240 है. लीजधारकों की लीज अवधि बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा झारखंड माइनर मिनरल कन्सेशन रूल्स 2004 में संशोधन किया गया था.

इसे भी पढ़ें : BIG CRIME : डायन का आरोप लगाकर जिंदा जलाया, बचने के लिए तालाब में कूदी तो बरसाये पत्थर, गर्दन रेतकर की हत्या

अधिकांश खदानें कोडरमा, पाकुड़, जमशेदपुर, हजारीबाग, चाईबासा और बोकारो जिले की

विभागीय सूत्रों के मुताबिक अधिकांश पत्थर की खदानें कोडरमा पाकुड़ जमशेदपुर, हजारीबाग, चाईबासा और बोकारो जिलों में स्थित हैं. सितम्बर 2020 को झारखंड माइनर मिनरल कन्सेशन रूल्स 2004 में किये संशोधन में ई-ऑक्शन की बात का गजट प्रकाशन करना स्पष्ट किया गया है. गजट में जिक्र है कि विस्तारित अवधि मार्च 2022 तक संबंधित खनन पट्टा के ई-ऑक्शन को पूरा कर लेना होगा. ऐसा करने से विस्तारित अवधि के पूर्ण होने पर समय को बर्बादी न हो एवं राजस्व की कमी नहीं हो. साथ ही मार्च 2022 को लीज अवधि समाप्त होने के ठीक बाद दूसरे दिन से चयनित लीजधारकों द्वारा निर्बाध रूप से बिना रुकावट के खनन का काम चलता रहे. इसके लिए ई-ऑक्शन के माध्यम से लीजधारकों का चयन करना होगा.

इसे भी पढ़ें :  बहरागोड़ा: चार दिवसीय श्री श्री मदनमहोन पूजोत्सव एवं हरि संकीर्तन में सम्मिलित हुए डॉ गोस्वामी

Related Articles

Back to top button