
Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र में खरकाई नदी किनारे स्थित शिव घाट में अतिक्रिमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की. इसके तहत करीब 1 एकड़ 82 डिसमिल जमीन पर बुल्डोजर चलाया गया. उसके बाद उस जमीन को अतिक्रणमुक्त किया गया. इस पूरे अभियान का नेतृत्व जमशेदपुर के अंचलाधिकारी अमित श्रीवास्तव ने की. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. मौके पर जुगसलाई नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश यादव समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. जिस जमीन से अतिक्रमण हटाया गया उस सरकारी जमीन की कीमत करीब पांच करोड़ आंकी जा रही है.
यह है मामला
जिस जमीन को अतिक्रमणमुक्त किया गया, उस पर जुगसलाई के ही राजेश कुमार अग्रवाल उर्फ राजेश जैसुका ने अपना दावा कर रखा था. उनका कहना था कि उनके खाता संख्या 158 के प्लॉट नंबर 26, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34 और 36 पर अतिक्रमण किया है. इसके खिलाफ बीपीएलइ वाद 68/2021-2022 दर्ज किया गया था. बावजूद इसके इस वाद में फैसला राजेश जैसुका के खिलाफ सुनाया गया. दूसरी ओर इस अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के पहले जमशेदपुर अंचल कार्यालय से फरवरी महीने में ही नोटिस का तामिला कराया गया था. इसका राजेश जैसुका के पक्ष से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया था. उसके बाद ही अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई की गई. इस बीच अतिक्रमण स्थल से पेड़ काटे जाने के साथ नाले के अतिक्रमण का मामला भी सामने आ रहा है. फिलहाल प्रशासन की नजर पूरे मामले पर आगे भी बनी हुयी है.
इसे भी पढ़े : धड़धड़ाकर ट्रेन आई, गड़गड़ाकर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई, देखिए वायरल VIDEO




