JamshedpurJharkhand

पटमदा : बिड़रा में ऑल इंडिया तृणमल कांग्रेस का मिलन समारोह आयोजित

Jamshedpur : पटमदा प्रखंड के बिड़रा गांव में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का मिलन समारोह पटमदा प्रखंड अध्यक्ष विजय दास की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद जमुदा, विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रधान महासचिव प्रणव महतो, जिला अध्यक्ष बप्पा मजूमदार, चाइबासा जिला अध्यक्ष महिंद्र जमूदा उपस्थित थे.

कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष नीतू रावत के नेतृत्व में गांव के सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पार्टी में शामिल हुईं. पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद जामुदा ने कहा आज पूरा देश ममता बनर्जी को नेत्री मानता है. पश्चिम बंगाल में सरकार जनता के लिए बेहतर कार्य कर रही है. प्रधान महासचिव प्रणव महतो ने कहा पश्चिम बंगाल में सैकड़ों कार्यक्रम जनहित में चल रहा है. झारखंड में तृणमल कांग्रेस क्षमता मे आने पर बंगाल के तर्ज पर जनहित के कार्यक्रम चलाए जाएंगे. जिला अध्यक्ष बप्पा मजूमदार ने कहा की झारखंड में तृणमूल कांग्रेस ही विकल्प है. इस दौरान पूजा कैवर्त, बबिता कैवर्त, सुमन कैवर्त समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर चलाया जाए जागरूकता अभियान: देवनंदन

Related Articles

Back to top button