JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड के 43 तकनीकी संस्थानों को नहीं मिले स्टूडेंट, ऑन द स्पॉट स्टूडेंट्स ले सकते हैं एडमिशन

Ranchi : राज्य में 43 ऐसे तकनीकी संस्थान है जिन्हें इस एकेडमिक ईयर में स्टूडेंट्स नहीं मिले. इन संस्थानों में एडमिशन के लिए झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से काउंसलिंग लिया गया था. लेकिन काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी स्टूडेंट्स नहीं मिले. इसके बाद उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में इन संस्थानों में ऑन द स्पॉट एडमिशन लेने को लेकर सूचना जारी की है. राज्य के 43 तकनीकी संस्थानों में कुछ निजी तो खुद पीपीपी मोड में चलने वाले संस्थान हैं.

 

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने कहां है कि स्टूडेंट्स को जिस संबंधित कोर्स में एडमिशन लेना है वह संबंधित संस्थान में संपर्क कर एडमिशन ले सकते हैं. विभाग की ओर से ऐसे संस्थानों की सूची जारी की गई है. इन 43 संस्थानों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा मैनेजमेंट होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्स कराने वाले संस्थान हैं. जहां के पीजी और डिग्री कोर्सेज में एडमिशन लिया जा सकता है. इन संस्थानों में एडमिशन के लिए 21 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है. इच्छुक स्टूडेंट्स 21 फरवरी को या 21 फरवरी तक संस्थान से संपर्क कर एडमिशन ले सकते हैं.

 

वैसे स्टूडेंट्स जो इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, एमबीए, एमसीए, आर्किटेक्चर जैसे कोर्स डिग्री या पीजी स्तर पर करना चाहते हैं, वे निम्न संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं.

 

मैरीलैंड इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट पूर्वी सिंहभूम

डीएवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डाल्टनगंज

बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पूर्वी सिंहभूम

रामगोविंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कोडरमा

आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ओरमांझी रांची

दुमका इंजीनियर कॉलेज दुमका चाइबासा इंजीनियरिंग कॉलेज चाइबासा

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज रामगढ़

कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची

गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल केंपस बोकारो केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट धनबाद

आरवीएस कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर

निलय एजुकेशनल ट्रस्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन रांची

अवध कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर जमशेदपुर

अवध इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी सत्येंद्र नारायण सिंहा इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस मैनेजमेंट रांची इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट रांची

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी हजारीबाग

 

वहीं ऐसे इंस्टिट्यूट जो डिप्लोमा स्तरीय तकनीकी शिक्षा और होटल मैनेजमेंट के पहले सेमेस्टर एवं लैटरल एंट्री के माध्यम से कोर्स के तीसरे सेमेस्टर में एडमिशन लेना चाहते हैं. वह निम्न संस्थान में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन डाल सकते हैं.

 

इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट पुनदाग रांची

सेंटर फॉर बायोइनफॉर्मेटिक्स रांची विद्या मेमोरियल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी रांची

बीआईआईटी पॉलिटेक्निक

विकास रांची

सरोजिनी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बुंडू

कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक अनगड़ा रांची

निलय एजुकेशनल ट्रस्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन

जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक

आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

रामगोविंद पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट कोडरमा

केके पॉलिटेक्निक धनबाद

केके कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट धनबाद

पेमिया ऋषिकेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी धनबाद

अल कबीर पॉलिटेक्निक धनबाद सुभास इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह

गिरिजा पॉलिटेक्निक रामगढ़ सिल्ली पॉलिटेक्निक सिल्ली

पाकुड़ पॉलिटेक्निक पाकुड़

चांडिल पॉलिटेक्निक चांडिल

गोला पॉलिटेक्निक गोला

बहारागोरा पॉलिटेक्निक बहारागोरा गढ़वा पॉलिटेक्निक गढ़वा

मधुपुर पॉलिटेक्निक मधुपुर

गुमला पॉलिटेक्निक गुमला

खंडोली टेक्नोलॉजी गिरिडीह

Related Articles

Back to top button