Bihar

अरवल में सड़क हादसे में लोजपा नेता की मौत

Arwal: जिले में सड़क हादसे में लोजपा नेता की मौत सोमवार को हो गई है, वही इस सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. घटना जिले के रामपुर चौरम केशवपुर गांव में हुई है.  मृतक की पहचान उमेश सिंह यादव के रूप में की गई है.  वे कई साल से लोजपा के कार्यकर्ता थे.  हादसे की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि एलजेपी नेता उमेश सिंह यादव गांव के ही अन्य लोगों के साथ सुबह सड़क पर टहलने के लिए गए थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मारुति कार ने जोरदार टक्कर मार दिया.  इसमें तीनों व्यक्ति सड़क पर गिर गए. घटनास्थल पर ही उमेश यादव मौत हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए है.

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय पेंटिंग एवं चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता में मोतिहारी के आर्टिस्ट अनिकेत राज चयनित

Related Articles

Back to top button