Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : पटमदा थाना इलाके में नाबालिग को ले भागा, शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले भागने का मामला सामने आया है. इसे लेकर नाबालिग के परिजन के बयान पर थाना में पंचानंद मंडल उर्फ खड़िया मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वह पटमदा के ही बामनी का रहनेवाला है. घटना बीते 31 जनवरी की शाम की है.

बताया जाता है कि आरोपी नाबालिग को जानता था. उसी बीच उसे बहला-फुसलाकर ले भागा. जब देर तक लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु कर दी. उसी दौरान पता चला कि उसे पंचानंद उर्फ खड़िया के साथ देखा गया था. उसके बाद छह फरवरी के नाबालिग के परिजन थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढें – जमशेदपुर : सरस्वती पूजा के दौरान बढ़े गुमशुदगी के मामले, दो युवतियों समेत तीन लापता

Related Articles

Back to top button