ChaibasaJharkhandNEWS

किरीबुरू : दुकान में लगी आग से झुलसी व्यवसायी की पत्नी की रांची में इलाज के दौरान मौत

Chaibasa : किरीबुरु के महावीर चौक स्थित संतोष इलेक्ट्रॉनिक दुकान में पिछली 10 जनवरी को लगी भीषण आग में झुलसी हनी जायसवाल की शुक्रवार को रांची के देवकमल अस्पताल में मौत हो गयी. हनी जायसवाल उस समय दुकान में ही थी, जब वहां आग लगी थी. उस समय दुकानदार और हनी के पति संतोष जायसवाल किसी काम से दुकान से बाहर गये थे. करीब 65 प्रतिशत झुलसी हालत में हनी को तत्काल सेल के किरीबुरु जेनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच जमशेदपुर रेफर कर दिया गया था. टीएमएच में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने हनी जायसवाल को बेहतर चिकित्सा के लिए दूसरी जगह ले जाने की सलाह दी. इसके बाद संतोष जायसवाल ने अपनी पत्नी को रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया. वहां शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे उसने दम तोड़ दिया. संतोष के बड़े भाई अजय जायसवाल ने इस घटना की पुष्टि की है. संतोष जायसवाल का एक बेटा और एक छोटी बेटी है. दोनों के सिर से मां का साया उठ गया. संतोष की पत्नी की मौत की खबर से किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के लोग मर्माहत हैं.

इसे भी पढ़ें –झारखंड क्षत्रिय महिला संघ ने गरीबों के बीच बांटे कंबल 

Related Articles

Back to top button