
Jamshedpur : डिमना चौक के पास टेंपो के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल मंगल मुर्मू बोड़ाम जरीडीह के रहने वाले हैं. मंगल की पत्नी लक्ष्मी मुर्मू ने बताया कि दोनों मानगो गांधी मैदान नंबर रोड एक में अपने एक रिश्तेदार के यहां गये हुए थे. वहीं से अपने घर की तरफ लौट रहे थे. इस बीच ही डिमना चौक के पास टेंपो ने पीछे से ठोकर मार दी. दोनों पैदल से ही वाहन पकड़ने के लिए जा रहे थे. घटना में मंगल मुर्मू के सिर और पैर में गंभीर चोटें आयी है. सूचना पाकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें- बकाया रुपये देने घर पर बुलाया और रॉड से कर दिया हमला




