JamshedpurJharkhand

नक्सल क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के सुरक्षित आवागमन को लेकर बढ़ेगी सतर्कता, एसएसपी ने दिये कई निर्देश

Jamshedpur : पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा में नक्सली घटना के मद्देनजर जिला पुलिस ने नक्सली क्षेत्रो में सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के आवागमन को लेकर सतर्कता बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसे लेकर शनिवार को एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने जिले के पुलिस उपाधीक्षकों एवं ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन मोड के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को उन्होंने नक्सल क्षेत्रों में सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के सुरक्षित आवागमन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसके अलावा पुलिसकर्मियों के कोविड-19 के संक्रमण से बचाव तथा सीसीटीएनएस कार्य प्रगति आदि विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए. मालूम हो कि पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में बीते दिनों नक्सली घटना में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के दो अंगरक्षकों को मारकर नक्सलियों ने उनसे हथियार छीन लिए थे. मामले में पुलिस मुख्यालय के स्तर से भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर कोर्ट का कैदी हाजत भवन होगा दुरुस्त, सुरक्षा व्यवस्था भी होगी पुख्ता

Related Articles

Back to top button