JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर कोर्ट का कैदी हाजत भवन होगा दुरुस्त, सुरक्षा व्यवस्था भी होगी पुख्ता

Jamsbedpur : जमशेदपुर कोर्ट के कैदी हाजत भवन की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी. इसके साथ ही हाजत की सुरक्षा व्यवस्था भी और पुख्ता की जाएगी. शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, वरीय पुलिस अधीक्षक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर ने कोर्ट हाजत की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान कैदी हाजत भवन में कुछ खामियां पाई गई. इसे तत्काल दुरुस्त करने के।लिए भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. बता दे कि कदमा थाना क्षेत्र में बाइक लूट करने के प्रयास में पुलिस ने अमन लाल और सोनू यादव को गिरफ्तार कर 27 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा था. उन दोनो को साकची जेल में रखा गया था. शुक्रवार को एसडीजेएम कोर्ट में दोनों को पेशी होनी थी. उसके पहले ही दोनो ने हाजत का वेंटिलेटर तोड़ दिया. उसके बाद मालखाना के पीछे से बहने वाले नाली से होते हुए दोनों फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश को लेकर सघन छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें – हाता में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में टीएमएच रेफर

Related Articles

Back to top button