JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

रांची में एक दिन में 1731 नए मरीज, झारखंड में 5081 केस

Ranchi : झारखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है उससे स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. इतनी संख्या में मरीजों के मिलने के बावजूद भी लोग गंभीर नहीं दिख रहे हैं. शनिवार को राजधानी में थर्ड वेब के सभी रिकॉर्ड टूट गए. 24 घंटे में 1731 नए मरीज मिले हैं. जबकि 309 मरीज रिकवर होकर घर जा चुके है. इसके बाद रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 8535 हो गई है. वहीं झारखंड की बात करें तो 1 दिन में 5081 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. 1186 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं.

कोरोना से तीन की मौत

जिस रफ्तार से कोरोना का संक्रमण बढ़ा रहा है उसी रफ्तार से मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. शनिवार को ईस्ट सिंहभूम में 2 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत सरायकेला में हुई है. ऐसे में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा झारखंड में 5164 पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री की पत्नी समेत परिवार के चार सदस्य व एक अंगरक्षक कोरोना पॉजिटिव

Related Articles

Back to top button