DhanbadJharkhandLead News

BBMKU ने जारी की वेटिंग लिस्ट वाले PG छात्रों की सूची, उठने लगे सवाल

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के एडमिशन सेल ने रविवार की देर रात PG के प्रतीक्षा सूची वाले छात्र छात्राओं की सूची जारी कर दी है. वैसे छात्रों की सूची जारी की गई है, जिनका तीसरी चयन सूची जारी होने के दाखिले के बाद आवेदन लंबित था. अब उन छात्रों को खाली सीटों पर नामांकन की इजाजत मिलेगी.इस बार छात्रों को एसएमएस या ई-मेल के माध्यम से सूची जारी होने की सूचना नहीं दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें : धनबाद के कापासारा आउटसोर्सिंग में किसने दी कोयला लूट की छूट ?

सूची में शामिल छात्रों को शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए 20 से 22 दिसंबर तक की मोहलत मिलेगी.सत्यापन कराने वाले छात्र छात्राओं का ब्योरा पीजी विभागाध्यक्षों को 22 दिसंबर तक एडमिशन सेल को सौंपना होगा. इसी आधार पर दो जनवरी को चयनित छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी होगी. नामांकन की अनुमति तीन से आठ जनवरी तक मिलेगी.

एडमिशन सेल की चेयरमैन डा. नविता गुप्ता ने बताया कि जारी सूची को विवि से स्वीकृति नहीं मिलने से इस बार एसएमएस या ई-मेल नहीं जाएगा. छात्र वेबसाइट पर सूची देख सकेंगे.

सवालों के घेरे में स्नातक नामांकन की लिस्ट

इधर, स्नातक व पीजी एडमिशन की लिस्ट सवालों के घेरे में आ गई है. आजसू छात्र इकाई के विवि अध्यक्ष विशाल महतो ने गंभीर आरोप लगाए हैं. स्नातक में नामांकन के लिए अंगीभूत कालेजों में सिर्फ जनरल और व्यवसायिक कोर्स की अधिसूचना जारी हुई थी. आनर्स विषयों के लिए चांसलर पोर्टल नहीं खुला था. बावजूद पोर्टल खोला गया. पीके राय कालेज में इतिहास विषय की पांचवीं सूची में ईडब्ल्यूएस के चार, एसी-एसटी में शून्य थे. पर छठी सूची में ईडब्ल्यूएस के पांच, एसी में पांच व एसटी में एक का चयन हुआ.

इसे भी पढ़ें : 23 माह में डायन बिसाही की भेंट चढ़ी 58 महिलाएं, अब तक 16 कांड लंबित

पांचवीं सूची में बीसी-वन में 54, बीसी-2 में 46, जनरल में 61.8 कट आफ है वहीं छठी सूची में बीसी-वन में 61.8, बीसी-2 में 53 व जनरल में 63 कट आफ चला गया. अंग्रेजी की पांचवीं सूची में बीसी-वन 53.15, बीसी-2 59.12 और जनरल के लिए कट आफ 60 था. छठी सूची में बीसी-वन 61.2, बीसी-2 में 65.2 और जनरल के लिए कट आफ 69.6 हो गया. गणित की पांचवीं सूची में जनरल 46.92 था जो छठी में 66.9 पहुंच गया. भौतिकी की पांचवीं सूची में 18 आवेदक थे, जो छठी सूची में 33 हो गए.

इसे भी पढ़ें : कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिकाओं को अब मिलेंगे 26400 रुपये, अप्रैल माह से एरियर के रूप में होगा भुगतान

Related Articles

Back to top button