JamshedpurJharkhandNEWS

सरयू राय ने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी के साथ किया साकची बाजार का दौरा, दुकानों की संरचना और समस्या से हुए रूबरू

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय  ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के साथ शनिवार की सुबह-सुबह साकची बाजार का निरीक्षण किया. श्री राय ने शुक्रवार को साकची दुकानदार संघ के पदाधिकारियों के साथ साकची बाजार का दौरा किया था और वहां दुकानों की संरचना और दुकानदारों की समस्या से रूबरू हुए थे. शनिवार को विधायक ने विशेष पदाधिकारी के साथ बाजार का निरीक्षण किया. गौरतलब है कि साकची बाजार की दुकानों को तोड़कर यहां मल्टी स्टोरी मार्केट कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव टाटा स्टील और जेएनएसी ने सरकार को दिया है. बाजार का निरीक्षण करने के बाद विधायक सरयू राय ने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार सैरात की जमीन पर बनी दुकानों को अपने अधिकार में  ले रही है. यहां मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने की योजना है, ताकि दिल्ली की तर्ज पर बाजार बनाया जा सके और बेहतर सुविधा दी जा सके.सरयू राय ने दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि वे इस मुद्दे को लेकर सरकार से और टाटा कंपनी प्रबंधन से भी बातचीत करेंगे, ताकि इसका सही हल निकल कर सामने आ सके.

इसे भी पढ़ें – वेस्ट बोकारो में टाटा की आउटसोर्सिंग कंपनियों के कैंप ऑफिस पर बमबारी, पांच घायल, अमन श्रीवास्तव गिरोह ने ली जिम्मेदारी

जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि बाजार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किये जाने और ग्राहकों के साथ आसामाजिक तत्वों द्वारा छेड़खानी और छिनतई की घटनाओं की शिकायत मिलती रहती है. इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए एक बेहतर प्लान बनाने की कवायद शुरू की गयी है. बाजार में पार्किंग की अच्छी व्यवस्था के साथ इसे सुंदर और आकर्षक बनाया जायेगा, ताकि यहां के दुकानदारों और आनेवाले ग्राहकों को अच्छी सुविधा और व्यवस्था मिले.  दुकानदारों के अनुसार वर्ष 1953 में जो टाटा कंपनी ने बाजार में जो स्ट्रक्चर बनाया था, आज भी उसी स्ट्रक्चर पर तमाम दुकानदार निर्भर हैं. अगर दुकानों को जी प्लस टू यानी ग्राउंड फ्लोर के ऊपर दो मंजिल और बनाने का परमिशन मिल जाता है, तो दुकानदारों को सामान बेचने में काफी सहूलियत होगी. साथ ही बाजार में कभी भी अतिक्रमण की समस्या नहीं होगी. दुकानदारों ने बाजार में जर्जर शौचालयों और पार्किंग की समस्या से भी विधायक को अवगत कराया.

इसे भी पढ़ें –BIG ACCIDENT : हाईवा और ट्रक में टक्कर, दोनों गाड़ियों में लगी आग, 4 लोग जिंदा जले 

Related Articles

Back to top button