
Pakur : पाकुड़ जिले में शनिवार को चार लोग जिन्दा जल कर स्वाहा हो गए. घटना पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना इलाके के धर्मपुर कदवा गांव के पास की है.घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार हाईवा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर से दोनों गाड़ियों में आग लग गयी. इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवर और खलासी केबिन में ही फंसकर जल गये. पुलिस ने अबतक तीन शवों को निकाल लिया है. मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

बंगाल का ट्रक जा रहा था सीमेंट लोड कर
जानकारी के अनुसार बंगाल का ट्रक सीमेंट लोड कर गोड्डा-धरमपुर होते हुए बंगाल की ओर जा रहा था. जबकि गोड्डा का हाइवा गिट्टी लोड कर लिट्टीपाड़ा की ओर से गोड्डा की ओर जा रहा था. घना कोहरा होने के कारण आगे कुछ भी देख पाना संभव नहीं हो रहा था. आशंका जताई जा रही है कि घने कोहरे के कारण दोनों वाहन के चालक को आगे कुछ भी समझ नहीं आया होगा और दोनों के बीच भीषण टक्कर हो गयी.
इधर घटना की जानकारी मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अभिषेक राय सदल बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिये. थाना प्रभारी की सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन ने आग को घंटों मेहनत के बाद बुझाया. पुलिस वाहन के मालिक से संपर्क करने का प्रयास कर रही है.
इसे भी पढ़ें : वेस्ट बोकारो में टाटा की आउटसोर्सिंग कंपनियों के कैंप ऑफिस पर बमबारी, पांच घायल, अमन श्रीवास्तव गिरोह ने ली जिम्मेदारी




