Bihar

बिहार उपचुनावः तारापुर और कुशेश्वर स्थान में उपचुनाव शांतिपूर्ण, 49.59 फीसदी वोट पड़े

Patna : बिहार में दो सीटों पर मतदान समाप्त हो गया. दोनों सीटों को मिला कर कुल 49.59 फीसदी मतदान हुआ. तारापुर में 50.04 और कुशेश्वर स्थान में 49 फीसदी मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण हुआ. दोनों विधानसभा में 6 ऑब्जर्वर को लगाया गया था. उन्होंने कहा कि 318 मतदान केंद्रों से वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गयी थी. दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 54 विधान मतदान केंद्रों पर महिला मतदान कर्मियों को लगाया गया था.

इसे भी पढ़ें:  जहानाबाद में अपराधियों ने सीआरपीएफ जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

एडीजी मुख्यालय ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है और व्यापक सुरक्षा के इंतजाम बात किये गये थे. कुशेश्वर स्थान दरभंगा में 2000 से अधिक और तारापुर में 700 से अधिक असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर बॉन्ड डाउन किया गया. सभी स्थानों पर सेंट्रल फ़ोर्स को लगाया गया था. 16 सौ पुलिस पदाधिकारी तारापुर में थे और कशेश्वर स्थान में 1200 सौ पुलिस पदाधिकारी लगाये गये थे. उन्होंने बताया कि तारापुर में एक की गिरफ्तारी की गयी है. वहीं कुशेश्वर स्थान में 11 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. 25 कम्पनी सेंट्रल फोर्सेज लगायी गयी थी. 6 BMP की कम्पनी भी लगायी गयी थी.

इसे भी पढ़ें:पंचायत चुनावः 24 जिलों के 50 हजार से भी अधिक मतदान केंद्रों के जरिये चुनी जायेगी ‘गांव की सरकार’

Related Articles

Back to top button