
Patna : राजा बाजार इलाके में रहनेवाले प्रेमी जोड़े का मामला महिला थाना पहुंचा. दोनों अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे. दोनों लगभग चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में एक दूसरे के साथ रह रहे हैं. लड़का और लड़की दोनों छपरा जिला के रहनेवाले हैं. लड़की पटना में सिपाही है, जबकि लड़का प्राइवेट जॉब करता है. महिला थाना प्रभारी किशोरी सहचरी ने बताया कि लड़का और लड़की एक दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं. लेकिन दोनों की जाति अलग होने के कारण उनके परिवार के लोग शादी से मना कर रहे थे.
दोनों ने कुछ साल साथ में रहने के बाद अब शादी करने की ठान ली. इस बात की भनक किसी तरह दोनों के परिजनों को लग गयी. दोनों के परिजनों ने प्रेमी युगल के बीच जाति की दीवारें खींच डालीं. जाति की दीवार सामने आते ही मामला महिला थाने पहुंचा और फिर पुलिस ने दोनों को बालिग करार देते हुए स्पष्ट कर दिया कि जब दोनों अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं, तो कोई भी उन्हें रोक नहीं सकता.
इसे भी पढ़ें – पलामू : त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हत्या की योजना विफल, बम और हथियार के साथ तीन गिरफ्तार



