Jamshedpur

कांग्रेस दिलाएगी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ

Ghatshila : कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे ने रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के निर्देश पर प्रखंड के बदिया, भुईयांबोरो, भंडारबोरो, मेड़िया, कुईलीसुता गांव का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना. ग्रामीणों ने मुख्य रूप से वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, आवास योजना  जैसी समस्याओं से कांग्रेस नेताओं को अवगत कराया. ग्रामीणों ने कहा कि कई बार आवेदन दिया गया है. ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद आनंद बिहारी दुबे ने ग्रामीणों के बीच योजनाओं से संबंधित फार्म का वितरण किया. उन्होंने कहा कि  सभी कागजातों के साथ फार्म जमा करें. आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा. कांग्रेस का हमेशा प्रयास रहा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. झारखंड की हेमंत सरकार गरीबों के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है और कार्य कर रही है. मौके पर मुख्य रूप से हरिहर प्रसाद, सामंत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, सुनील नामाता, गोपाल नायक, एंथोनी दास, सुकुमार हांसदा, आरिक राज आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- महताम प्राथमिक विद्यालय में पाठ्य सामग्री का वितरण

 

Related Articles

Back to top button