
Jamshedpur : दक्षिण – पूर्व रेलवे यात्रियों के लिए एक नई सुविधा देने जा रहा है. सफर आसान और मस्ती भरा रहे, इसके लिए वह अपनी आईसीएफ कोच वाली ट्रेनों में एक बदलाव करने जा रहा है. आईसीएफ कोच को एलएचबी कोच में बदल रहा है. एलएचबी जर्मन तकनीक है. यह अधिकतर तेज गति वाली ट्रेनों में इस्तेमाल किया जाता है. इससे ट्रेन और भी स्पीड से पटरी पर दौड़ सकेगी.
इसके साथ ही ज्यादा जगह होने से यात्री आराम से सीट पर बैठ व लेट सकते हैं. दुर्घटना होने की आशंका कम रहती है, क्योंकि ये कोच पटरी से आसानी से नहीं उतरते. यात्रा करने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कराने के दृष्टिकोण से दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों की डिब्बों को अस्तित्व के बजाय सबसे परिष्कृत और आधुनिक एलएचबी कोच में बदलने का निर्णय लिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
इन ट्रेनों में लगेगा LHB
कोच चक्रधरपुर सीनियर डीसीएम सह जनसंपर्क पदाधिकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रघरपुर डिवीजन के टाटानगर-एर्नाकुलम के बीच चलने वाली टाटानगर-एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेनों के डिब्बों को एलएचबी में बदला जा रहा है. ट्रेन संख्या 18189-18190 टाटानगर-एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस एलएचबी कोच के साथ टाटानगर से 24 मार्च और एर्नाकुलम से 27 मार्च को चलेगी. इसके अलावा गाड़ी संख्या 18045-18046 शालीमार-हैदराबाद-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस एलएचबी कोच के साथ शालीमार से 30 मई और हैदराबाद से एक जून को चलेगी.
ये एलएचबी कोच की खासियतें
एलएचबी जर्मन तकनीक है. एलएचबी कोच ट्रेन में हो तो इसकी गति 160 से 180 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लिंक हॉफमेन बुश एलएचबी आपस में टकरा नहीं सकते हैं. एलएचबी कोच मजबूत होते हैं. अगर दुर्घटना हो जाए तो नुकसान कम होता है. ये कोच एक-दूसरे पर भी नहीं चढ़ते, जिससे यात्री सुरक्षित रहते हैं. इन कोचों का ओवरऑल मेंटेनेंस तीन साल में एक बार होता है. जबकि पारंपरिक कोच का मेंटेनेंस डेढ़ से लेकर दो साल में करवाना जरूरी होता है.
ये भी पढ़ें- South Eastern Railway: दक्षिण-पूर्व रेलवे ने बनाया नया रिकार्ड, जानिए कितनी हुई कमाई




