
Ranchi: रविवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम मोराबादी स्थित झारखंड ओलंपिक कार्यालय में रांची जिला एथलेटिक एसोसिएशन की बैठक हुई. इसमें फैसला लिया गया कि 23 और 24 अक्टूबर 2021 को जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा.
होटवार, रांची के प्रैक्टिस स्टेडियम में इसका आयोजन कराया जायेगा. इसमें आयु वर्ग 14 ,16,18, 20 वर्ष के बालक एवं बालिका भाग ले सकते हैं. प्रतिभागियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार प्रमाण पत्र साथ में लाना अति आवश्यक होगा.
यह चैंपियनशिप स्वर्गीय अमरनाथ सिंह, स्वर्गीय नारायण साहू एवं स्वर्गीय विनीता टोप्पो के नाम पर कराई जाएगी. इस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड सरकार के कोविड-19 मापदंड के अनुसार किया जाएगा. प्रतियोगिता में स्कूल कॉलेज एवं क्लब के बच्चे भाग ले सकते हैं.
इस प्रतियोगिता में किसी प्रकार का पंजीयन शुल्क नहीं रखा गया है. बैठक में एसोसिएशन के मुनचुन राय, प्रभाकर कुमार वर्मा, संतोष कुमार, राकेश सिंह, राम मुर्मू, लक्ष्मण राम, रामप्रसाद, शिवरामन, अब्दुल रहमान, विपिन सिंह, प्रवीण सिंह समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – पलामू : दूध की जगह नशे का कारोबार, खटाल से 5 लाख का गांजा बरामद




