Jamshedpur

महताम प्राथमिक विद्यालय में पाठ्य सामग्री का वितरण

Ghatshila : घाटशिला की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने आसना पंचायत के महताम प्राथमिक विद्यालय में युवाओं और बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराया. जिला परिषद सदस्य ने कहा कि विद्यालय में आरडीए के भागीरथ दास निःशुल्क शिक्षा दे रहे हैं. कोरोनाकाल में सुदूरवर्ती बच्चों का पढ़ाई बाधित हुई है. मौके पर मौजूद गांव की महिलाओं ने विद्यालय में सोलर चलित जलमीनार लगाने की मांग की. महिलाओं ने कहा कि पहाड़पुर विद्यालय का विलय होने के बाद महताम विद्यालय में बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है. पेयजलापूर्ति के लिए सोलर चलित जलमीनार होना आवश्यक है. जिला पार्षद ने सभी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया है. मौके पर भगीरथ दास, दुष्यंत पाल, बेबी रानी पाल, संगीता पाल, सरस्वती पाल, कमला सिंह आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-अब छड़ी से नहीं व्हील चेयर पर चलेंगे गुड़ाबांदा के शैलेंद्र

 

Related Articles

Back to top button