
Jamshedpur : शहर के चोरों की नजर अब आटा चक्की मशीन पर भी है. कुछ इसी तरह का एक मामला सिदगोड़ा थाने में दर्ज कराया गया है. कदमा प्रोफेशनल फ्लैट रोड नंबर 19 की रहने वाली स्नेहा नंदी का कहना है कि उसका न्यू बारीडीह बाजार में आटा चक्की है. गुरूवार को जब वह दुकान पर पहुंची, तब देखा कि आटा चक्की मशीन ही गायब है. इसके बाद घटना की लिखित शिकायत सिदगोड़ा थाने में शाम को की. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया.
सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद सिदगोड़ा पुलिस बारीडीह बाजार और मुख्य सड़क पर लगाए गए कैमरे को खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. चोरों का भी पता लगाने का काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें-महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, आहत




