
jamshedpur : झारखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण के खिलाफ सोशल मीडिया और फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है. इससे उनकी प्रतिष्ठा और गरिमा को ठेस पहुंच रही है. यह काम प्रशांत कुमार सिन्हा नामक शख्स कर रहा है. इसकी शिकायत कल्याणी शरण ने शुक्रवार को बिष्टूपुर स्थित जमशेदपुर साइबर थाने में करते हुए आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने साइबर पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए मामले में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. उनके मुताबिक आरोपी दिव्यांग है. मौके पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष के कई अन्य महिलाएं भी थाना पहुंची थी.
पूर्व में भी कई महिलाओं को प्रशांत कर चुका है बदनाम
पूर्व में प्रशांत सिन्हा कई महिलाओं को इसी तरह मीडिया, मैसेंजर एवं फेसबुक के माध्यम से असभ्य और अभद्र टिप्पणी कर बदनाम कर चुका है. आगे भी वह इसी तरह का काम कर रहा है. कल्याणी शरण ने कहा कि राज्य महिला आयोग के पद पर रहते हुए उन्होंने महिलाओं की प्रतिष्ठा और गरिमा को बनाए रखा है. महिलाओं की समस्या का समाधान की है. वर्तमान में सेवा से हटने के बाद बदनाम किया जा रहा है. वे कलंकृत एवं असभ्य भाषा का प्रयोग से आहत हैं. उन्होंने पुलिस से आरोपी प्रशांत सिन्हा पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है. ताकि आगे वह महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ नहीं कर सके.




