Jamshedpur

पं. दीनदयाल जयंती पर भाजमो राज्यभर में चलाएगा सदस्यता अभियान

Jamshedpur :  भाजमो की ओर से 25 सितंबर को साकची  धालभूम क्लब में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूरे राज्य में वृहत सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. इसकी जानकारी भाजमो की ओर से शुक्रवार को साकची जिला कार्यालय में एक बैठक में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो सुप्रीमो व जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान के शुरू होने के साथ ही आधिकारिक रूप से पार्टी के झंडे का विमोचन तथा  पार्टी का लोगों का प्रकाशन किया जाएगा.

पार्टी में स्वच्छ व ईमानदार छवि के लोगों को पार्टी में प्रमुखता दी जायेगी. पूरे प्रदेश में वृहत रूप से सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. पार्टी सुप्रीमो के कहे अनुसार राजनीति में सुचिता, त्याग और तपस्या की भावना के साथ जनसेवा करने को प्रमुखता दी जायेगी. बैठक में सदस्यता अभियान सह प्रभारी राजेश झा, सदस्यता अभियान के प्रमुख प्रभारी मनोज सिंह उज्जैन, मीडिया प्रभारी आकाश साह आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-छात्रों से बदसलूकी के खिलाफ वर्कर्स कॉलेज प्राचार्य को घेरा

Related Articles

Back to top button